फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सरिस्का में भालू ने वनकर्मी पर किया अटैक, जांघ में पैने दांत गड़ाकर काटा, जंगल में छोड़ने गई थी टीम

Sat, 06 May 2023 02:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के सरिस्का इलाके में भालू ने वनकर्मी पर हमला कर दिया। वन विभाग की टीम आबादी क्षेत्र में घुसे भालू को पकड़कर वापस जंगल में छोड़ने के लिए गई थी। यह क्षेत्र में भालू का पहला हमला है। कुछ दिन पहले ही देहरादून से सरिस्का में शिफ्ट ये भालू शिफ्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
घायल वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के जंगलों के ठंडे मौसम से निकालकर राजस्थान के सरिस्का में लाकर छोड़े गए भालू गर्मी में आपा खो रहे हैं। अलवर जिले के सरिस्का बाघ अभ्यारण में हाल ही में शिफ्ट किए गए भालू ने एक दैनिक वेतन भोगी वनकर्मी पर हमला कर दिया। शुक्रवार शाम को भालू ने नारायणपुर क्षेत्र में वनकर्मी पर हमला कर दिया, जिसके बाद घायल वनकर्मी राजेश कुमार को नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सरिस्का से लगते हुए नारायणपुर क्षेत्र में गुरूवार रात से एक भालू जंगल से निकल कर ठेकला की ढाणी गांव में पहुंच गया। जहां भालू एक किसान के घर में जा घुसा। उसके बाद वहां से निकल कर वापस जंगल में एक नाले में छिप गया था। भालू के आबादी में घुसने से वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

वनकर्मी राजेश पर भालू ने किया अटैक...
भालू के आने की सूचना के बाद वन विभाग ने एक मॉनिटर टीम लगाई। भालू की मॉनिटरिंग में लगाई गई वन कर्मियों की टीम में शामिल राजेश कुमार पर भालू ने अटैक कर दिया, जिसके बाद वहां मौजूद बाकी टीम ने वन कर्मी को भालू के जबड़े की पकड़ से छुड़ाया और उसे हॉस्पिटल लेकर गए।
विज्ञापन


दाहिने पैर की जांघ पर काटा...
भालू ने राजेश के दाहिना पैर की जांघ पर हमला किया है, जिसे वहां मौजूद अन्य वन कर्मियों ने बचा लिया अन्यथा भालू राजेश को और अधिक नुकसान पहुंचा सकता था। फिलहाल, सूचना के बाद मौके पर सरिस्का प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं और उन्हें ट्रांकुलाइज कर वापस जंगल में छोड़ा गया है। वन्य जीव भालू के द्वारा घायल व्यक्ति राजेश राज्य सरकार का वन कर्मचारी नहीं है। वह वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें