फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: भिवाड़ी में सिगड़ी के धुएं से हादसा, सोते-सोते ही घुट गया दम, बाप-बेटे समेत तीन की मौत

Sun, 12 Jan 2025 10:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के नांगलिया गांव में ठंड से बचने के लिए जलाई गई सिगड़ी के धुएं से दम घुटने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बाप-बेटेऔर एक रिश्तेदार शामिल हैं। सभी मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
सिगड़ी के धुएं से तीन की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के गांव नांगलिया में आग से झुलस कर तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक में दो बाप बेटे और एक इनका रिश्तेदार था। मृतक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और यहां औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे। सूचना मिलते ही सुबह पुलिस भी वहा पहुंच गई। पलिस के वहा पहुंचने पर तीनों जने बेहोशी की हालत में पड़े मिले। पुलिस ने तीनों को भिवाड़ी के हॉस्पिटल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


भिवाड़ी पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया तीनों की मौत ठंड के कारण हुई लगती है। इनके पास सिगड़ी मिली थी। सिगड़ी से उठने वाले धुएं में दम घुटने के कारण इनकी मौत हुई हो सकती है। अस्पताल लाने से पहले ही इनकी मौत हो चुकी थी। 

पुलिस के अनुसार मरने वालों में एक युवक अंकित और उसके पिता का नाम धनंजय था। तीसरा इनका रिश्तेदार था जो इनके साथ ही वहां सो रहा था। पुलिस के अनुसार मरने वाले धनंजय की उम्र करीब 48 साल तथा बाकी दोनों जनों की उम्र तीस 35 साल थी। पुलिस के अनुसार ये तीनों यहां किसी फेक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे। एक सम्भवना यह भी व्यक्त की जा रही है कि शायद तीनों ने सोने से पहले शराब पी थी, जिसके नशे में इनको पता ही नहीं चला और दम घुटने से इन तीनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने परिवार जनों की मौजूदगी में तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने का प्रयास भी कर रही है कि आखिर तीनों की मौत की असल वजह क्या रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें