अलवर शहर के एनईबी थाना पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। इस बाइक चोर के खिलाफ पहले से भी कई मामले बाइक चोरी और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल इसको 10 जनवरी को स्थानीय मंडी मोड़ के समीप बाइक चोरी के मामले में पकड़ा गया है। इसको वहां मौजूद लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।
पुलिस जानकारी में सामने आया कि सतपुरा जुरेहरा क्षेत्र निवासी आरोपी मुबीन द्वारा 10 जनवरी को मंडी के समीप एक बाइक चोरी करके ले जा रहा था कि शोर मचाने पर इसको बाद में स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी बाइक चोरी सहित कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि यह बाइक चोर इतना शातिर है कि पलक झपकते ही बाइक उड़ा ले जाता है ।इसके खिलाफ अन्य पुलिस थानों में भी बाइक चोरी के मुकदमे दर्ज है ओर पुलिस उन मामलो की जानकारी भी कर रही है ताकि सम्बंधित थाना पुलिस को सूचना दी जा सके।यह बाइक चोर पहले भी कई थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और हर बार जमानत पर छूट जाता है।जमानत पर बाहर आते ही यह फिर से बाइक चोरी में जुट जाता है।इसके खिलाफ कई बार सजा का एलान भी किया जा चुका है लेकिन यह फिर बाहर आते ही चोरी के काम मे लिप्त हो जाता है।