फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में जमकर चले लाठी-डंडे, हमले में 3 घायल, 20 दिन पहले भी हुआ था संघर्ष

Tue, 15 Oct 2024 09:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

आपसी कहासुनी के चलते जिले के नांगल राटावत काले खां का बास में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। बीस दिन पहले भी इनके बीच ऐसा ही झगड़ा हुआ था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अकबरपुर थाना अंतर्गत गांव नांगल राटावत काले खां का बास में दो पड़ोसियों के बीच आपसी कहासुनी के चलते बीती रात को झगड़ा हो गया, जिसमें खुलकर लाठियों का इस्तेमाल हुआ। गौरतलब है कि बीस दिन पहले भी इनके बीच झगड़ा हुआ था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद कल रात फिर से झगड़ा हो गया और उन्हीं पड़ोसियों ने एक पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें हमलावर रफीक, हुसैन, कालू और अन्य लोगों ने विक्रम के घर में घुसकर हाकम, अकरम व एक महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। 

विज्ञापन


पीड़ित विक्रम ने बताया कि इसकी शिकायत हमने अकबरपुर थाना पुलिस को दी लेकिन बार-बार फोन करने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन किया उसके बाद पुलिस मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया। झगड़े में घायल पीड़ितों को अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। 

पीड़ित का कहना है पड़ोसियों से उनकी कोई भी पुरानी रंजिश नहीं है। कुछ दिन पहले उनके साथ कुछ कहासुनी हुई थी, इसके बाद से वो झगड़ा कर रहे हैं। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज अलवर के जिला अस्पताल में जारी है और अब पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी है। झगड़े में तीनों घायल एक ही पक्ष के हैं और इनके साथ मारपीट करने वाले सभी लोग फरार हो गए, जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें