मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
अलवर के पॉस्को न्यायालय संख्या एक से मनीष कुमार नाम का अपराधी फरार हो गया। मनीष कुमार के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में दोष सिद्ध होने पर उसे तीन साल की सजा और 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी। इसी दौरान मनीष न्यायालय कक्ष से फरार हो गया।
कुछ देर बाद इसका पता चलने पर मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोषी की तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
कोतवाली एसएचओ नरेश शर्मा ने बताया कि पॉस्को के एक मामले में अखेपुरा मोहल्ला निवासी मनीष को तीन साल की सजा सुनाई गई थी। इस दौरान मनीष कोर्ट में भीड़ का फायदा उठाकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।