फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मजदूरी करके गांव लौट रहा था युवक

Tue, 14 May 2024 04:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में धवाला गांव के पास एक ट्रक ने मजदूरी करके घर लौट रहे बाइक सवार को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक सवार युवक सावड़ी से मजदूरी करके अपने गांव पैतपुर जा रहा था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अकबरपुर थाना में धवाला गांव के समीप एक ट्रक ने 25 वर्षीय बाइक सवार युवक को कुचल दिया। घटना सोमवार देर शाम करीब 7 बजे की है। मृतक पैतपुर गांव का निवासी था और मजदूरी करके घर लौट रहा था।

विज्ञापन


अकबरपुर थाना क्षेत्र के पैतपुर गांव निवासी गोविंद धीवर सावड़ी से मजदूरी करके अपने गांव जा रहा था। तभी रास्ते में धवाला के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल लेकर आया गया लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें