फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : जगह-जगह लटक रही विद्युत लाइनें बनीं जानलेवा, टेंट का काम कर रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत

Mon, 07 Oct 2024 11:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

स्थानीय बख्तल की चौकी के पास 11 हजार केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। युवक टेंट लगाने वहां गया था, जहां काम करते समय उसका हाथ लटकती हुई लाइन को छू गया और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के उद्योग नगर थाना अंतर्गत बख्तल की चौकी के समीप टेंट डेकोरेशन का काम करने वाले एक 30 वर्षीय युवक की 11 हजार केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के केरवाड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र प्रजापत पुत्र गंगा लहरी प्रजापत ठेकेदार नीरज के साथ स्टैंड डेकोरेशन का काम करने बकतल की चौकी के समीप गया हुआ था, जहां काम करते समय अचानक 11000 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह लाइन काफी नीचे लटक रही थी, जिसके कारण काम करते समय युवक ने उसे गलती छू लिया। करंट लगने के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि जगह-जगह इस तरह की विद्युत लाइनें लटकी पड़ी हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन फिर भी विद्युत विभाग ने इस तरफ से अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। 

कुछ दिन पहले रैणी में भी इसी तरह का हादसा हुआ था और एक युवक लाइन की चपेट में आ गया था। बहरहाल उद्योग नगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही पुलिस मामला भी दर्ज कर लिया है लेकिन रिपोर्ट में विद्युत विभाग का कहीं कोई जिक्र नहीं है और ना ही इस घटना के लिए विभाग की लापरवाही को जवाबदार ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें