फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: साइबर ठगों के बुलंद हौसले, कलेक्टर का फोटो लगाकर अधिकारियों को भेजे व्हाट्स एप मैसेज

Mon, 07 Oct 2024 09:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

साइबर ठगों के दिन-ब-दिन बढ़ते हौसलों का एक नया मामला सामने आया, जब इन्होंने खैरथल के जिला कलेक्टर को भी नहीं छोड़ा। इन ठगों ने कलेक्टर के फोटो का इस्तेमाल करके अन्य अधिकारियों और उनके परिचितों को व्हाट्स एप पर मैसेज किए। मामले की जानकारी मिलते ही पूरा अमला हरकत में आ गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने एक विदेशी फर्जी व्हाट्स एप नंबर पर खैरथल तिजारा के जिला कलेक्टर किशोर कुमार की फोटो लगाकर अधिकारियों और परिचितों से साइबर फ्रॉड करने की कोशिश की है। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के इस गंभीर मामले में उनके नाम से फर्जी आईडी बनाकर अधिकारियों व परिचितों को मैसेज कर उनके साथ ठगी करने की कोशिश की गई है। 

विज्ञापन


कलेक्टर ने बताया कि साइबर ठग उनके फोटो का इस्तेमाल कर उनके नाम से एक फर्जी विदेशी व्हाट्सएप नंबर के जरिए अकाउंट बनाकर इस साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक खैरथल मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रेयी को इस घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से जिला स्तर के अधिकारियों के ग्रुप और अन्य परिचितों को मैसेज कर साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की और इस नंबर से किसी को भी मैसेज मिलने पर रिप्लाई व पैसे नहीं डालने और सावधान रहने की अपील की है।

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि कुछ अधिकारियों और उनके कुछ परिचितों को विभिन्न विदेशी नंबरों से उनके व्हाट्सएप चैटिंग पर कलेक्टर के नाम से मैसेज आ रहे हैं। अधिकारियों और परिचितों को जिस नंबर से मैसेज किया गया है वह उज्बेकिस्तान का है, जिस पर उनकी फोटो भी लगी हुई है। इस पूरी घटना के बाद जिला साइबर टीम आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी माध्यम से आरोपी को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं आमजन से साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही इस संबंध में कलेक्टर किशोर कुमार ने पुलिस अधीक्षक खैरथल और भिवाड़ी सूचना भी दे दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें