अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर बैंक से 6 लाख रुपये का लोन उठाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया की परिवादी शौकत खान निवासी माचड़ी ने कोतवाली थाने पर मामला दर्ज कराया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फर्जी पिता बनकर फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया और उससे उसने 6 लाख रुपये का लोन उठा लिया।
शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच की गई, जिस पर पुलिस ने जाहिद अली निवासी बीचोर को गिरफ्तार कर लाया। इसने शौकत का पिता बनकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाया ओर इसने बैंक को चूना लगाकर 6 लाख का लोन भी उठा लिया। यह आरोपी अपनी बहन के पास पिपरोली में रह रहा था, जिसने गांव के सरपंच से झूंठ बोलकर या मिलीभगत करके खुद का आधार कार्ड पिपरोली का बनवा लिया था।
आरोपी इस फर्जी आधार कार्ड को लेकर बैंक में गया और 6 लाख का लोन उठा लिया था। लोन उठाने के बाद शौकत को इस मामले का पता चला तो उसके पेरो तले जमीन खिसक गई। उसने मामले की सूचना तुरन्त पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करवाई शुरू कर दी और जांच के बाद जाहिद को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी बात पुलिस के सामने खोल कर रख दी। इसके बाद पुलिस ने जाहिद को गोरफयर कर लिया।