फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर के धीकाका में बस से टकराई पिकअप, 12 लोग घायल, ओवरटेक करने में हुआ हादसा

Tue, 10 Sep 2024 05:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

हादसा पिकअप के ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ। तीन महिलाएं भी घायलों में शामिल हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और सभी घायलों को उपचार के लिए अलवर जनरल हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र के गांव धीकाका में आज सुबह एक फैक्ट्री कर्मचारियों से भरी बस और पिकअप में भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें आधा दर्जन लोगों को हालत देखते हुए अलवर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


पिकअप चालक अमरदीप ने बताया कि वह पलवल हरियाणा से पिकअप में सब्जी खाली कर वापस अपने गांव हरियाणा लौट रहा था। तभी ओवरटेक करने के प्रयास में बस से भिड़ंत हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इनमें से घायल रिंकू ने बताया कि हम पिकअप में तीन लोग थे। मुझे नींद आ गई और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। जैसे ही भिड़ंत हुई तो आंख खुली। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना इतनी तगड़ी थी कि इसमें घायलों की हालत ज्यादा खराब है। स्थिति देखते हुए ही गंभीर घायलों को अलवर भेजा गया, ताकि उनका उपचार यहां हो सके। 

उधर, इस मामले में पुलिस ने भी घायलों के बयान पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और इस मामले में कार्रवाई भी की जा रही है। इन सभी घायलों को वाहन संख्या 108 से यहां लाया गया है। ये सभी घायल अलवर के जनरल हॉस्पिटल पहुंच गए हैं, जहां ट्रॉमा वार्ड में इनका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें