फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar : ड्राई डे पर सप्लाई के लिए ले जाई जा रही शराब जब्त, आबकारी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Fri, 16 Aug 2024 10:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जिले की आबकारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शाम एक बोलेरो से 18 कार्टून शराब और बीयर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर के जरिये ड्राई डे पर शराब सप्लाई की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की आबकारी थाना पुलिस ने मुगस्का रोड स्थित पीएनबी बैंक के पास कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो जब्त कर 18 कार्टून शराब और बीयर से भरे हुए कार्टून बरामद किए हैं, जिसे मौके पर जब्त कर आबकारी थाना लाया गया।

विज्ञापन


ड्राई डे पर शराब सप्लाई की सूचना मिलने पर हुई इस कार्रवाई में दो आरोपियों अशोक कुमार निवासी कोठी नारायणपुर और मोनू मीणा कादोली को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि अलवर शहर में खुले शराब ठेके से सस्ती रेट में शराब के कार्टून और बीयर के कार्टून भरकर दूसरे इलाके में सप्लाई करते थे। 

वहीं आबकारी पीओ सतीश कुमार ने बताया कि आज ड्राई डे होने पर मुखबिर से सूचना मिली कि शराब सप्लाई करने के लिए एक बोलेरो गाड़ी मुगस्का के पास खड़ी हुई थी और उसमें शराब के कार्टून भरे हुए थे, जिसे मौके पर पहुंचकर जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें