फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar : गांव में पहुंचे टाइगर ने चार लोगों पर किया हमला, रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम रवाना

Fri, 16 Aug 2024 09:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

सरिस्का से निकलकर गांव में पहुंचे टाइगर ने गांव के एक युवक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ये टाइगर जंगल से निकलकर गांव के खेत में छुपा हुआ था। सूचना पर वन विभाग की टीम टाइगर के रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर सरिस्का क्षेत्र से निकलकर टाइगर एस टी 2303 मुंडावर के दरबारपुर गांव में खेतों में छिपकर बैठे टाइगर ने एक युवक पर हमला कर दिया। जब घायल युवक ने यह बात ग्रामीणों को बताई तो उसके बाद ग्रामीण खेतों में टाइगर को ढूंढने के लिए निकले तभी टाइगर ने भीड़ से घबराकर गांव में चार लोगों पर और हमला कर दिया। इसके बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल अलवर के लिए रैफर कर दिया गया तो वहीं एक घायल का इलाज मुंडावर में चल रहा है। 

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टाइगर को रेस्क्यू करने के लिए सरिस्का और जयपुर से टीमें बुलाई गई हैं और वह टीम टाइगर को रेस्क्यू करेगी। जिला अस्पताल में घायल होकर आए लोगों के हाल-चाल जानने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा यहां पहुंचे और घायलों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि फिलहाल घायल तीनों लोगों को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। टाइगर को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें