फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: जगन्नाथ मेले के दौरान हुड़दंग मचाने वाले 8 आरोपी पुलिस हिरासत में, रूपबास में चल रहा है तीन दिवसीय मेला

Fri, 19 Jul 2024 05:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

रूपबास स्थित रूप हरि मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय जगन्नाथ मेले के दौरान हुड़दंग मचाने वाले आठ आरोपियों को अरावली थाना विहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। किसी भी तरह से माहौल खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित रूपबास जगन्नाथ मेले के दौरान हुड़दंग मचाने वाले और स्टंट करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अरावली विहार थाना अधिकारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि रूपबास स्थित रूप हरि मंदिर में इन दिनों तीन दिवसीय मेला चल रहा है। मेले में बीती रात कुछ युवकों ने हुड़दंग मचाया और आने-जाने वाले लोगों के साथ बदतमीजी की। मेले में माहौल खराब करने के कारण पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि मेला स्थल पर शांतिपूर्ण व्यवस्था है, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस की चौकसी है। पुलिस का कहना है कि यहां आने वाले युवाओं को हुड़दंग करना भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें