अलवर में एक मौलवी द्वारा बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। उक्त मामले को लेकर बताया जा रहा है कि यह पिछले डेढ़ साल से वहां रहता था। रविवार को मौलवी द्वारा मस्जिद में ले जाकर बालिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब बालिका चिल्लाई तब दौड़कर इसकी मां वहां पहुंची। मां को देखते ही मौलवी असजद वहां से भाग खड़ा हुआ। मां तुरन्त पुलिस थाने पहुंची और मामले की रिपोर्ट दे दी।
पुलिस ने भी आनन फानन में टीम बनाकर मौलवी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को यह मौलवी बस स्टैंड पर मिला, जहां यह किसी बस से भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौलवी को धर दबोचा और इसे पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस ने इस मामले में कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया। उधर बालिका के कपड़ों पर मौलवी के सीमन के दाग भी लगे हुए मिले है। यह घटना देर शाम की बताई गई है और पुलिस ने रात को ही मौलवी को अपनी गिरफ्त में ले लिया। मौलवी को आज सोमवार को अदालत में पेश किया गया।