फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : शहर में बढ़ रहे हैं अवैध शराब बिक्री के मामले, पुलिस सुस्त है या आरोपी शातिर, क्या है असली वजह

Mon, 23 Sep 2024 02:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से शराब के पव्वे बरामद किए हैं। गौरतलब है कि शहर में दिनोंदिन अवैध शराब की बिक्री बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र में कल रात को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध रूप से शराब का बेच रहे एक युवक को शराब के पव्वों के साथ धर दबोचा। एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि कल शाम गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जय पलटन के पास हीरा स्कूल के नजदीक वाले खाली मैदान में शराब का बेचान कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक संजय उर्फ संजू पुत्र रामकिशोर जाटव को अवैध शराब समेत गिरफ्तार करके थाने ले गई, जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शहर में बडे़ पैमाने पर हो रही अवैध शराब की बिक्री दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों ही कोतवाली पुलिस ने अग्रसेन पुलिया के नीचे से एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते पकड़ा था। इन अवैध शराब बेचने वालों के पास देशी शराब आती कहां से है, पुलिस इसका आज तक पता नहीं लगा पाई है। ये भी माना जा रहा है कि पुलिस इनके खिलाफ जान-बूझकर कोई कार्रवाई नहीं करती। बहरहाल जो भी है लेकिन शहर में अवैध शराब की बिक्री पर तुरंत लगाम लगाई जाना जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें