फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बारहवीं कक्षा के छात्र ने घर में लगाया फांसी का फंदा, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Sat, 07 Sep 2024 01:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र लक्ष्मी नगर में एक बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इस मामले की सूचना मिलते ही परिजन छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के लक्ष्मी नगर में एक बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके बाद मृतक के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया शनिवार की सुबह मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक सनी निवासी लक्ष्मी नगर का रहने वाला था। छात्र सनी और उसके जीजा संजय के बीच करीब 6 महीने से झगड़ा चल रहा था।

विज्ञापन


सनी ने अपनी बहन की शादी हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक धोलागढ़ निवासी संजय के साथ की थी और दहेज में ससुराल के लोगों ने कार भी दी थी। उसके बाद उसका जीजा उसकी बहन और सनी के साथ झगड़ा करता था।

इसलिए उसकी बहन शादी के बाद दो महीने तक ही ससुराल में रही थी। करीब आठ महीने से सनी की बहन अपने माता-पिता के पास रह रही थी और उसकी बहन को उसका जीजा लेने के लिए नहीं आ रहा था। सनी की बहन ने पांच दिन पहले महिला जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया और मृतक के परिवार के लोगों ने उसकी बहन की अस्पताल में डिलीवरी करवाई थी, उसके बाद उसके जीजा संजय ने सन्नी और उसके परिवार से गाली गलौच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

सन्नी को मारपीट करने के लिए उसके जीजा ने चार से पांच लोग मारपीट करने के लिए भेजे थे और कहा कि लड़की को लेकर जाएंगे और लड़की नहीं भेजी तो लड़के को उठाकर ले जाएंगे। उसके बाद जीजा और साले में विवाद हुआ और उसके बाद सन्नी ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, उसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें