Alwar: अरावली विहार थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने शहर में चेन स्नेचिंग व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 शातिर किस्म के बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
अलवर की अरावली विहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि पुलिस ने चेन स्नेचिंग व नकबजनी की वारदात में शामिल 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
प्रताप ऑडिटोरियम के पास की घटना
थाना प्रभारी पवन चौबे ने बताया कि गत दिनों शहर के प्रताप ऑडिटोरियम के पास स्कूटी पर जा रही महिला के गले से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा चेन तोड़कर फरार हो गए। जिस पर थाना पुलिस में प्रकरण दर्ज कर जयपुर से आरोपी सिमरे बावरिया व विक्रम को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि तफ्तीश में चेन बरामदगी के प्रयास किया जा रहे हैं।