फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पीड़िता बोली- मंत्री के बेटे रोहित ने मांग में सिंदूर भर पत्नी बनाया, हनीमून पर ले गया, गर्भपात भी कराया

Sun, 08 May 2022 10:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आठ जनवरी 2021 को रोहित जोशी युवती को अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया। जहां उसने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में अश्लील फोटो लिए और वीडियो भी बना लिए।
विज्ञापन
मंत्री महेश जोशी के साथ रोहित जोशी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी के बेटे रोहित पर युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इस मामले में कई चौकाने वाली बातें भी सामने आई है। रोहित जोशी पिछले करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। रोहित ने उसके साथ शादी करने का वादा किया था।

विज्ञापन


उसकी मांग में सिंदूर भरकर कहा, अब वह उसकी पत्नी बन गई है। इसके बाद वह युवती को हनीमून पर भी ले गया। उसके गर्भवती होने पर रोहित ने उसका दुष्कर्म भी कर दिया। यह सभी गंभीर आरोपी पीड़िता ने दिल्ली के सदर थाना इलाके में दर्ज कराई एफआईआर में लगाए हैं।

दोस्त के घर ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया, फेसबुक के जरिए उसकी रोहित जोशी से पहचान हुई। बाद में दोस्ती होने पर दोनों की बात भी होने लगी। इसके बाद दोनों मिलने भी लगे। आठ जनवरी 2021 को रोहित युवती को अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया। जहां पर उसने युवती को नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो लिए और वीडियो भी बना लिया। 

मांग में सिंदूर भरा, हनीमून पर मनाली ले गया
आरोपी रोहित 20 अप्रैल 2021 को युवती को अपने दोस्त के फार्म हाउस पर ले गया। जहां उसने पीड़िता से शादी करने का वादा कर उसकी मांग में सिंदूर भरा और कहा, अब वह उसकी पत्नी है। दो महीने बाद 26 जून को रोहित युवती को हनीमून पर मनाली ले गया। 11 अगस्त को युवती को गर्भवती होने का पता चला। इस बारे में उसने रोहित को भी बताया। इस बात पर दोनों का विवाद हो गया। इसके बाद रोहित ने उसके साथ मारपीट भी की। 

दिल्ली के होटल में भी किया दुष्कर्म 
युवती ने पुलिस को बताया, रोहित ने उसे 12 अगस्त को दोस्त अजय यादव के कार्यालय में बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसने पीड़िता का गर्भपात भी करवा दिया। इसके बाद 3-4 सितम्बर को दिल्ली के होटल सम्राट में भी रोहित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 17 अप्रैल 2022 को एक बार फिर रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रोहित के बार-बार दुष्कर्म करने से परेशान होकर युवती ने दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। यह सभी आरोप पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में रोहित जोशी पर लगाए हैं। 
विज्ञापन

भंवरी देवी जैसा भी कर सकते हैं हाल
पीड़िता ने दिल्ली पुलिस से कहा, आरोपी रोहित के पिता मंत्री हैं। वह उनकी पहुंच होने की धमकी देकर उसे बर्बाद करने की धकमी देता था। रोहित ने पीड़िता से कहा था कि वह उसका हाल भंवरी देवी जैसा भी कर सकते हैं। इस डर से उसने राजस्थान में एफआईआर नहीं की। ये लोग वहां उसका केस भी दर्ज नहीं होने देते। पीड़िता ने उसकी जान को भी खतरा बताया है। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो में दर्ज कर सवाई माधोपुर की महिला थाना पुलिस को भेज दी है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें