दोस्त के घर ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने पुलिस को बताया, फेसबुक के जरिए उसकी रोहित जोशी से पहचान हुई। बाद में दोस्ती होने पर दोनों की बात भी होने लगी। इसके बाद दोनों मिलने भी लगे। आठ जनवरी 2021 को रोहित युवती को अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया। जहां पर उसने युवती को नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो लिए और वीडियो भी बना लिया।
मांग में सिंदूर भरा, हनीमून पर मनाली ले गया
आरोपी रोहित 20 अप्रैल 2021 को युवती को अपने दोस्त के फार्म हाउस पर ले गया। जहां उसने पीड़िता से शादी करने का वादा कर उसकी मांग में सिंदूर भरा और कहा, अब वह उसकी पत्नी है। दो महीने बाद 26 जून को रोहित युवती को हनीमून पर मनाली ले गया। 11 अगस्त को युवती को गर्भवती होने का पता चला। इस बारे में उसने रोहित को भी बताया। इस बात पर दोनों का विवाद हो गया। इसके बाद रोहित ने उसके साथ मारपीट भी की।
दिल्ली के होटल में भी किया दुष्कर्म
युवती ने पुलिस को बताया, रोहित ने उसे 12 अगस्त को दोस्त अजय यादव के कार्यालय में बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसने पीड़िता का गर्भपात भी करवा दिया। इसके बाद 3-4 सितम्बर को दिल्ली के होटल सम्राट में भी रोहित ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 17 अप्रैल 2022 को एक बार फिर रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रोहित के बार-बार दुष्कर्म करने से परेशान होकर युवती ने दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। यह सभी आरोप पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में रोहित जोशी पर लगाए हैं।