फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जयपुर घाट पर महाआरती आज

Sat, 22 Jun 2024 05:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: ज्येष्ठ मास की दूसरी पावन पूर्णिमा के मौके पर आज भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तपती धूप के बीच पुष्कर सरोवर में स्नान कर देव दर्शन किए। साथ ही अधिकतर महिला श्रद्धालुओं ने मौसमी फल के रूप में पुरोहितों व जरूरतमंदों को आम का दान कर धर्मलाभ अर्जित किया। 
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के मौके पर पुष्कर सरोवर में स्नान व दान-पुण्य करने का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी के चलते शुक्रवार को सुबह से दोपहर 1 बजे तक सरोवर के घाटों पर स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। पंडित तुलसीदास पाराशर ने बताया कि ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा स्नान करने से कई गुना फल मिलता है और मनोकामना पूरी होती है ।पंडित बालकिशन पाराशर ने बताया कि पूर्णिमा स्नान से सभी रोग दोष और पाप दूर होते है ।

विज्ञापन


जयपुर घाट पर महाआरती आज
शनिवार को दूसरे दिन भी पूर्णिमा मनाई गई। ऐसे में दिव्य महाआरती संघ की ओर से शनिवार की शाम जयपुर घाट पर सरोवर की महाआरती की जाएगी। संरक्षक अजय शर्मा ने बताया कि ज्योषिचार्य पं. कैलाश नाथ दाधीच के आचार्यत्व एवं पं. चंद्र शेखर गौड़ के सानिध्य में तीन मंच से महाआरती की जाएगी। इस मौके पर मुख्य यजमान मार्बल व्यवसायी धीरज अग्रवाल सपरिवार सरोवर का अभिषेक करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें