फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: पेट नहीं भर पा रहा था तो बाइक चुराना शुरू कर दिया, अब हवालात की रोटी तोड़ेगा

Fri, 21 Jun 2024 07:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आर्थिक स्थिति खराब हुई तो बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। अब तक चोर ने सात बाइक चुराए थे। अब शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने शहर में हो रही मोटर साइकिल चोरी की वारदातों के बाद शुक्रवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर चोर से चोरी की सात बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण चोरी की वारदात करना बताया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे बाइक चोरी की अन्य वारदातों का पता लग सके।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि 10 जून को ब्यावर रोड निवासी दीपक मंगल की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। उसने एटीएम के पास बस स्टैंड से बाइक चोरी होने की शिकायत दी थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले।

इस बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशनगढ़ निवासी कान सिंह (23) पुत्र भरत सिंह को गिरफ्तार किया, जिसने चोरी करना कबूला। पुलिस ने आरोपी से करीब सात मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सामना आया कि आरोपी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह चोरियां करता है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें