फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: कार से 53 लाख रुपये, 4 किलो चांदी और 940 ग्राम सोना बरामद, 5 हिरासत में

Thu, 26 Oct 2023 12:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही नाकेबंदी के दौरान अजमेर पुलिस ने पांच जनों को हिरासत में लिया है। जिनकी कार से 53 लाख रुपए नगद, 4 किलो 250 ग्राम चांदी और 940 ग्राम सोना बरामद किया है। 
 
विज्ञापन
कार से 53 लाख रुपये, 4 किलो चांदी और 940 ग्राम सोना बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 53 लाख रुपए नगद, 4 किलो 250 ग्राम चांदी और 940 ग्राम सोना बरामद किया है। बता दें कि रामगंज थाना पुलिस के द्वारा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी सूचना दी गई है। मामले की सूचना पर देर रात एसपी चूनाराम जाट भी थाने पर पहुंचे और हिरासत में लिए गए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। दक्षिण सीओ रामचंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर रामगंज चौकी नाके पर जिला स्पेशल टीम और रामगंज थाने की टीम के द्वारा नाकाबंदी की जा रही थी।

विज्ञापन


कार रुकवाकर ली गई तलाशी

इसी दौरान एक कार को रुकवा कर तलाशी ली गई तो उसमें 53 लाख नगद रुपए, 4 किलो 250 ग्राम चांदी और 940 ग्राम सोना बरामद हुआ। कार सवार व्यक्तियों से मामले में पूछताछ की गई तो सभी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि इसके बाद टीम के द्वारा पीसांगन निवासी गौरव जैन पुत्र कुशल सहित सरदार पुत्र पन्नालाल, शैतान पुत्र प्रभु, राकेश पुत्र शंकर सहित सचिन पुत्र अनिल को हिरासत में लिया गया है। जिनके कब्जे से बरामद हुई लाखों रुपए की नगदी, सोना-चांदी को भी जब्त कर पूछताछ शुरू कर दी है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई सूचना

प्रारंभिक पूछताछ में ज्वेलर के द्वारा मदार क्षेत्र से पीसांगन ले जाना बताया जा रहा है। रामगंज थाना पुलिस के द्वारा इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई है। देर रात एसपी चुनाराम जाट भी थाने पर पहुंचे और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें