फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: कोहरे के चलते हादसा, स्कूल और प्राइवेट बस में जबरदस्त टक्कर, ड्राइवर व बच्चे की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Sat, 02 Dec 2023 01:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

रूपनगढ़ में घने कोहरे के कारण जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। प्राइवेट बस और स्कूल बस की भिड़ंत में बस चालक व एक बच्चे मौत हो गई। बस में सवार 12 से अधिक बच्चे हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थाल में जमा हुए लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। रूपनगढ़ में घने कोहरे के कारण प्राइवेट बस और स्कूल बस में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूल बस चालक और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


राजस्थान के अजमेर जिले के रूपनगढ़ में शनिवार को घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में बस में सवार घायल बच्चों को करकेड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। 6 बच्चों को अजमेर-परबतसर रेफर किया गया है। करकेड़ी और अमरपुरा गांव के बीच ये सड़क हादसा हुआ है।

सर्दी के मौसम में घने के कोहरे के बीच सभी को गाड़ी चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आज अजमेर में कोहरे के आगोश में भीषण सड़क हादसा हुआ। करकेड़ी व अमरपुरा गांव के बीच यह हादसा हुआ, प्राइवेट बस और स्कूल बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, हादसे में स्कूल बस चालक और एक बच्चे की मौत हो गई है। चालक का नाम सुगन जाट बताया जा रहा है, जबकि बस में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


घायल बच्चों का करकेड़ी सीएचसी में उपचार जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 बच्चों को अजमेर-परबतसर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अजमेर जिला कलेक्टर भारती दीक्षित, एसपी चुनाराम जाट सहित आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने हादसे की जानकारी लेते हुए घायल बच्चों की कुशलक्षेम पूछा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें