फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: कौन है यू ट्यूबर मि. खान? जिसकी तेज रफ्तार कार ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Mon, 07 Oct 2024 10:22 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

कल रात एक तेज रफ्तार इनोवा ने बेतहाशा कार दौड़ाते हुए एक साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की जेएलएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस पहुंची मौके पर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के फॉयसागर रोड पर कल रात एक तेज रफ्तार इनोवा ने एक साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। उसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने अधेड़ को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव जेएलएन अस्पताल में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद लोगों ने कार का पीछा किया। आरोपी कोटड़ा इलाके में कार छोड़कर भाग छूटे। काले रंग की इनोवा कार पर यू-ट्यूबर मि. खान वी-लॉगर लिखा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि साइकिल सवार को लहूलुहान हालत में ऑटो रिक्शा में रात करीब 8 बजे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब 58 साल बताई जा रही है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। 

पुलिस के अनुसार आरजे 01- यूए-1110 कार का चालक देहली गेट इलाके का बताया जा रहा है। गंज थाना पुलिस ने कार मालिक की पहचान कर ली है। कार को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार युवक नशे की हालत में तेज रफ्तार कार दौड़ा रहे थे। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


फॉयसागर की तरफ से आ रहा साइकिल सवार एकाएक सामने से लहराती हुई आ रही तेज रफ्तार कार से टकराकर असंतुलित होकर गिर गया। हादसे में उसकी साइकिल पूरी तरह टूट-फूट गई, पहिए मुड़ गए और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 

हादसे के बाद पुलिस पहुंची मौके पर

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें