राजस्थान पुलिस की मानें तो आरोपी एएसआई दरगाह थाने में पदस्थ है। यादव दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में मुंबई गया था। शनिवार को अजमेर वापस लौट रहा था, जिस दौरान पूरा हंगामा हुआ। जीआरपी ने यादव को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, जीआरपी थाने में दोनों पक्षों में केस दर्ज करवाया है।
राजस्थान पुलिस के एक जवान ने मध्यप्रदेश में ट्रेन में टीटी, कोच अटेंडेंट और एक यात्री के साथ बदसलूकी की, जिस वजह से उसे जीआरपी को सौंप दिया गया। आरोप है कि पुलिस अधिकारी नशे में धुत था।
यह है पूरा मामला
विज्ञापन
रेलवे के एक यात्री ने बताया कि शनिवार को राजाराम यादव, जो अजमेर पुलिस में एएसआई है वह यात्री के साथ सीट को लेकर बहस कर रहा था। इस दौरान वहां कोच अटेंडेंट वहां आया यादव उससे भी बहस करने लग गया। सीट का मामला सुलझाने के लिए टीटी अजीत कुमार सिन्हा को बुलाया गया लेकिन वह टीटी से भी बात करने को तैयार नहीं था और तीनों के साथ अभद्रता कर रहा था। इसलिए उसे रतलाम स्टेशन पर उतरवाकर जीआरपी के हवाले कर दिया गया। बता दें, रतलाम में उतरने के दौरान एएसआई यादव के कपड़े फटे हुए थे और वह बिना जूते-चप्पल के वहां थे।
लौटते वक्त हुआ हंगामा