फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News: ERCP से जोड़ी जाएगी फॉयसागर झील, विधानसभा अध्यक्ष ने झील पर शुरू किया नया पंप

Mon, 19 Aug 2024 02:30 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: राजस्थान विधानसभा अध्य्क्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की पेयजल समस्या के सम्पूर्ण समाधान के लिए निरंतर संकल्पबद्ध होकर काम किया जा रहा है। सैंकड़ों करोड़ रूपए के कामों की घोषणा बजट में की गई है। राज्य सरकार की ईआरसीपी योजना से अजमेर के फॉयसागर को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने फॉयसागर झील पर शुरू किया नया पंप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा अध्य्क्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की पेयजल समस्या के सम्पूर्ण समाधान के लिए निरंतर संकल्पबद्ध होकर काम किया जा रहा है। सैंकड़ों करोड़ रूपए के कामों की घोषणा बजट में की गई है। राज्य सरकार की ईआरसीपी योजना से अजमेर के फॉयसागर को भी जोड़ा जाएगा। इससे पेयजल की उपलब्धता का स्थायी रूप से समाधान हो जाएगा। इसके साथ ही नई पाइपलाइन और अन्य उपाय भी किए जा रहे है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को फॉयसागर झील पर उच्च क्षमता के नए पंपों का शुभारंभ किया। अजमेर शहर की पेयजल व्यवस्था को और गति देने के लिए 66 लाख की लागत से फॉयसागर के पास यह पंप लगाए गए हैं, इसके तहत 25 एच पी के दो पंप सेट फॉयसागर झील व 30 एच पी के दो पंप सेट आनासागर पम्प हॉउस पर लगाए गए। इससे 15 ज़ोन में पानी की सप्लाई में सुधार होगा ।

इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए संकल्प लेकर काम किया जा रहा है। हाल ही राज्य बजट में जिले के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इसके तहत नसीराबाद से अजमेर के नौसर तक नई पाइप लाइन डाली जाएगी। अब तक अंतिम छोर के कारण परेशानी झेलने वाला अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अब सीधा बीसलपुर से जुड़ेगा और अंतिम छोर के कारण होने वाली प्रेशर व कम जलापूर्ति की समस्या समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही अजमेर उत्तर में कोटड़ा, वैशाली एवं लोहागल में तीन बड़े स्टोरेज टैंक भी बनेंगे, पानी के स्टोरेज की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के 13 जिलों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए ईआरसीपी योजना लागू की गई है, इसमें चंबल व कालीसिंध सहित अन्य नदियों का अतिरिक्त पानी लाया जाएगा ।
विज्ञापन


अजमेर को भी योजना से जोड़ा गया है, इस योजना में फॉयसागर को भी जुड़वा दिया है, ताकि पेयजल को यहां भी स्टोर किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस योजना के बाद शहर को जलापूर्ति में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। काजीपुरा में स्पोर्ट्स कॉलेज खोला जाएगा, अजयसर में लेपर्ड सफारी को मंजूरी दिलाई गई है। चामुंडा माता मंदिर तक रोप वे के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इसी तरह माकड़वाली में आईटी पार्क व यूनिवर्सिटी पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय स्थापित होगा। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य महेंद्र रावत एवं सरपंच लाल सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने फॉयसागर झील पर शुरू किया नया पम्प

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें