फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: तेलुगू अभिनेता आदित्य ओम अजमेर में फिल्म 'आखिरी प्यार' की शूटिंग कर रहे, Film में ये हैं कलाकार

Mon, 03 Apr 2023 09:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

तेलुगू फिल्म अभिनेता आदित्य ओम अजमेर के पुष्कर में अपनी फिल्म 'आखिरी प्यार' की शूटिंग कर रहे हैं। तकरीबन 90 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है। खास ये है कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक दोनों ही पुष्कर के रहने वाले हैं। शूटिंग को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह है।
विज्ञापन
तेलुगू फिल्म अभिनेता आदित्य ओम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थराज पुष्कर (अजमेर) में तेलुगू फिल्म अभिनेता आदित्य ओम इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग के लिए आए हुए हैं। उनकी नई फिल्म 'आखिरी प्यार' की शूटिंग पुष्कर के अलग-अलग लोकेशंस पर हो रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म के निर्माता महावीर प्रसाद झांकल पुष्कर के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन


तीर्थराज पुष्कर में सावित्री माता मंदिर, पहाड़ी, जयपुर घाट, ब्रह्मा मंदिर के पास, रामधाम तिराया, गुरुद्वारा और चित्रकूट आश्रम के साथ ही अजमेर में आनासागर चौपाटी, आना सागर झील में फिल्म की शूटिंग की जा रही है। फिल्म निर्माता महावीर प्रसाद झांकल ने बताया, तकरीबन 90 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है। तीन या चार दिन में फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। झांकल ने बताया कि वह खुद पुष्कर के निवासी हैं। इसलिए पुष्कर में फ़िल्म की शूटिंग करने की उनकी हमेशा से इच्छा रही है। इस फिल्म के लिहाज से यह लोकेशन काफी अच्छी है। फिल्म के निर्देशक सुनीत कुमावत भी पुष्कर के ही निवासी हैं।

फिल्म में ये हैं कलाकार...
उन्होंने बताया, फिल्म के मुख्य कलाकार तेलुगू फिल्मों के स्टार अभिनेता आदित्य ओम हैं। वहीं, नंदिनी सिंह फिल्म की एक्ट्रेस हैं। इनके अलावा आदित्य राज, कल्पना सैनी, पुनीत इस्सर, किरण कुमार, रजा मुराद, मुस्ताक खान, शशि शर्मा, जावेद खान और अली खान आदि कलाकार भी हैं। झांकल बताते हैं कि इस फिल्म के राइटर आदेश के अर्जुन हैं। सुपरस्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम फिल्म की स्क्रिप्ट भी आदेश के अर्जुन ने ही लिखी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन


फिल्म निर्माता महावीर प्रसाद झांकल ने आखरी प्यार फ़िल्म के बारे में बताया, इसमें फिल्म अभिनेता एक वैज्ञानिक है, जो पुष्कर का निवासी है। फिल्म की हीरोइन एक डॉक्टर का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म दोनों की लव स्टोरी है। फिल्म के हीरो-हीरोइन की मुलाकात लखनऊ में होती है। उसके बाद हीरोइन पुष्कर में हीरो को खोजने आती है। फिल्म की कहानी काफी रोचक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें