फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: रिश्तेदार के दाह संस्कार में जा रहे बाप-बेटे को मिनी ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

Mon, 05 Jun 2023 02:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजस्थान के अजमेर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाप-बेटे बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के दाह संस्कार में जा रहे थे। इसी दौरान मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत, जबकि दूसरा घायल हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर जिले के पुष्कर में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कस्बे के कपिल कुंज मार्ग पर तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक और बाइक दुर्घटना के शिकार हो गए। इस दुर्घटना में 65 साल के पिता अमर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 48 साल के बेटे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद से ही मिनी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, पिता पुत्र अपने रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने गोविंदगढ़ जा रहे थे।

विज्ञापन


सोमवार को कस्बे के कपिल कुंड रोड पर हुए हादसे के दौरान अजमेर फायसागर रोड काली माता मंदिर निवासी अमर सिंह पुत्र हरि सिंह और अमर सिंह का बेटा सुनील गोविंदगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान पुष्कर से पहले कपिल कुंड रोड पर तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार अमर सिंह और सुनील को टक्कर मार दी, जिससे वे करीब 20 फीट दूर जाकर गिरे। टक्कर मारकर अज्ञात मिनी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 

राहगीरों की सहायता से घायलों को पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां 65 वर्षीय अमर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया तो वहीं अमर सिंह के बेटे सुनील को गंभीर रूप से घायल होने के चलते अजमेर राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मौके पर आए परिजनों ने बताया कि अमर सिंह और उनके पुत्र सुनील अपने रिश्तेदारों के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गोविंदगढ़ के लिए अजमेर से निकले थे। फिलहाल, पुलिस ने मृतक अमर सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, दूसरी ओर पुत्र सुनील का इलाज अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर मिनी ट्रक चालक की तलाश की शुरू...
पुष्कर पुलिस के एसआई महादेव ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मिनी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। सड़क के दोनों ओर होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए पुलिस मिनी ट्रक चालक की पहचान में जुटी है। घायल सुनील के स्वस्थ होने के बाद बयान लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें