भरतपुर में पुलिस पर पथराव, पुलिसकर्मी का सिर फटा
प्रदेश में शुक्रवार को प्रदर्शन की शुरुआत सबसे पहले भरतपुर से हुई। सैकड़ों युवाओं ने शहर में एक जगह जुटने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद युवाओं की भी रेलवे पटरियों पर जमा हुई और जाम लगा दिया। यहां योजना से नाराज युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने युवाओं गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पत्थर लगने से एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और फिर आक्रोशित युवाओं की भीड़ को खदेड़ा।
युवाओं की भीड़ ने रेलवे पटरियों को किया बाधित।
- फोटो : अमर उजाला
सीकर में जमकर हुआ उत्पाद
अग्निपथ योजना के विरोध में सीकर के श्रीमाधोपुर कस्बे में युवाओं की भीड़ ने जमकर उत्पाद मचाया। भीड़ ने रेलवे स्टेशन, दुकानों, वाहनों और एसबीआई के एटीएम में भी तोड़फोड़ की। पत्थर सड़क पर रखकर जाम लगाया और सामान में आग भी लगा दी। सीकर में भी एसएफआई स्टूडेंट संगठन के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला भी फूंका। जिले के नीमका थाना इलाके में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बस में भी तोड़फोड़ की है।
भरतपुर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।
- फोटो : सोशल मीडिया