फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Affair: शादी के 25 साल बाद महिला ने दी पति की हत्या की दी सुपारी, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 01 Jun 2022 09:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शादी के 25 साल बाद महिला ने अपने पति की हत्या की सुपारी दे दी। वह किसी और से प्यार करती थी। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर में एक महिला ने अपने पति की हत्या की सुपारी दे दी। बदमाशों ने महिला के पति को मारने का दो बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। तीसरी बार उन्होंने रिवॉल्वर और अन्य हथियारों से हमला करने का प्लान बनाया, लेकिन इससे पहले उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला और बदमाशों ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए।  

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार को जिले की एनईबी थाना पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उनकी बातें सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। आरोपी सचिन और दिनेश ने बताया कि वह एक सुनहार की हत्या करने वाले थे। 
 
दिनेश ने बताया कि सुनहार की पत्नी सबरजान (40) के साथ उसका अवैध संबंध हैं। उसके कहने पर ही उसने सचिन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। इसके लिए सबरजान ने उसे पांच लाख रुपये भी दिए थे। आरोपी पत्नी सबरजान ने प्रेमी दिनेश से पति रमजान पर पहले भी हमला करवाया था। इसके बाद उसने अपने गहनों को बेचकर पति की हत्या की सुपारी दे दी। 
विज्ञापन


महिला के पति रमजान ने बताया कि उसकी शादी को 25 साल हो गए हैं। वह कोलकाता का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ 20 साल से अलवर के मालाखेड़ा बाजार में रह रहा है। उसने बताया कि उस पर पहले भी हमले हुए हैं, लेकिन उसे लगा कि कारोबारी रंजिश को लेकर किसी ने हमला करवाया होगा। पति के हमला कराने की बात पर उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें