फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: एसीबी ने हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पांच हजार रुपये

Mon, 17 Jul 2023 05:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

मुकदमे से नाम हटाने के लिए हेड कांस्टेबल ने परिवादी पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की। परिवादी की शिकायत के बाद  एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी के हाथ के केमिकल के असर से बदला पानी का रंग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा में एक व्यक्ति के ससुराल वालों ने उसके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। मामले में हेड कांस्टेबल ने मुकदमे से नाम हटाने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी। जिस पर परिवादी ने एसीबी को शिकायत की। एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल राजेंद्र को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दौसा एसीबी के एडिशनल एसपी महेंद्र शर्मा ने बताया कि यह रिश्वत की रकम मारपीट के मुकदमे में नाम हटवाने की एवज में ली गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही पूरे बांदीकुई पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी की टीम पूरे मामले पर कार्रवाई कर रही है।

दौसा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बांदीकुई में कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल राजेंद्र को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। मामला बांदीकुई थाने का है। हेड कांस्टेबल 2500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन


मारपीट के मुकदमे में नाम हटवाने की एवज में हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र ने परिवादी से रिश्वत के रुपये लिए थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दौसा टीम ने आज वेरिफिकेशन करने के बाद ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दौसा के एएसपी महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दोपहर में यह कार्रवाई हुई। उन्होंने बताया कि बांदीकुई थाने में दर्ज मारपीट के एक मुकदमे में दो लोगों के नाम हटवाने की एवज में बांदीकुई थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राजेंद्र शर्मा ने परिवादी से 5000 रुपये रिश्वत की डिमांड की थी। जिस पर परिवादी ने दौसा एसीबी को शिकायत की थी जिसके बाद एसीबी द्वारा शिकायत का वेरिफिकेशन करवा गया, इससे पहले परिवादी ने पूर्व में हेड कांस्टेबल को 1500 रुपये पहली किश्त में दे दिए थे। बाकी रकम तय सौदे के मुताबिक आज देना तय हुआ। तो एसीबी दौसा ने बांदीकुई थाने के पास एक चाय की थड़ी में परिवादी से 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए हेड कांस्टेबल राजेंद्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और उससे रकम बरामद कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें