फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एसीबी एडीजी दिनेश एमएन पुलिस पदक से सम्मानित, बेटे का सम्मान होता देख भावुक हुए माता-पिता

Wed, 12 Oct 2022 09:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस मुख्यालय में हुए अलंकरण समारोह में एसीबी एडीजी दिनेश एमएन के पिता कर्नाटक के रिटायर्ड तहसीलदार नारायण स्वामी वी और मां गौरम्मा भी उपस्थित थे। अपने बेटे को पदक प्राप्त करता देख दोनों भावुक हो गए।
विज्ञापन
अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुख्यालय में बुधवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीजीपी एमएल लाठर ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 39 आईपीएस समेत 95 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इन्हें डीजीपी डिस्क, प्रशस्ति रोल, पुलिस पदक उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक और केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा गया। 

विज्ञापन


पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में एसीबी एडीजी दिनेश एमएन भी थे। इस मौके पर उनके पिता कर्नाटक के रिटायर्ड तहसीलदार नारायण स्वामी वी और मां गौरम्मा भी उपस्थित थे। अपने पुत्र को पदक प्राप्त करता देख वे भावुक हो गए और उनकी आंखों में भी प्रसन्नता की चमक आ गई।

उल्लेखनीय है कि दिनेश मुनागना हल्ली नारायण स्वामी को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विशिष्ट पहचान, निडरता और निष्पक्षता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया था। इन्होंने एसीबी राजस्थान में रहते हुए अवैध खनन, घोटाले और एनएचएम रिश्वत प्रकरण में दो आईएएस समेत अन्य की गिरफ्तारी के अलावा तीन आरएएस, दो भारतीय इंजीनियरिंग सेवा, एनएचएम के मुख्य अभियंता समेत कई लोक सेवकों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए।
विज्ञापन


आईजी एसओजी के रूप में यह गैंगस्टर आनंदपाल सिंह मुठभेड़ के समय सक्रिय रहे और पुलिस से लूटी गई दो एके-47 बरामद कर गिरोह के लगभग 100 सदस्यों को गिरफ्तार किया। 150 करोड़ रुपये की संपति भी जब्त की। पिनकॉन समूह में करीब 800 करोड़ की धोखाधड़ी का भी खुलासा किया। 27 साल की सेवा में एडीजी दिनेश एमएन ने कई डकैतों और इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रदेश में भी उनकी छवि एक निष्पक्ष और निडर पुलिस अधिकारी के रूप में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें