फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फेसबुक पर युवक को मिली धमकी-एक गर्दन निकल गई शांति से नहीं बैठोगे क्या, मामला दर्ज

Mon, 18 Jul 2022 07:38 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

आरोपी ने फेसबुक पर युवक को धमकी दी गई। जिसके बाद युवक घबरा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आसींद में मिली युवक को जान से मारने की धमकी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के कन्हैया लाल की तरह भीलवाड़ा के आसीन्द में रहने वाले एक युवक को जान से मारने की धमकी दी गई। इस बात को लेकर युवक डर गया। बाद में टिप्पणी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में मामला पंजीबद्व किया गया है। 

विज्ञापन

आसींद निवासी नारायण लाल पुत्र मियाराम गुर्जर छात्र है। नारायण गुर्जर ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसने फेसबुक पर संगीत वीडियो डाल रखे हैं, साथ ही उसने सोशल मीडिया पर किसी भी समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डाली है।इसके बावजूद भी महफूज मंसूरी नाम के एक समुदाय विशेष के युवक ने उसकी फेसबुक पोस्ट के वीडियो पर आपत्तिजनक कमेंट करते हुए दोनों समुदायों के बीच द्वेषता फैलाने के लिए फोटो डालें। इस दौरान उसने कमेंट करते हुए कन्हैया के हत्यारों की फोटो डालकर कमेंट किए । इस बात की जानकारी सामने आने के बाद कस्बे में एक बार फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई पर पुलिस ने समय रहते स्थिति संभाल ली।


इस मामले पर आसींद थाना अधिकारी सतीश मीणा ने कहा है कि आसींद के नारायण लाल गुर्जर ने एक मामला दर्ज करवाया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोपी के खिलाफ जांच जारी है ।

विज्ञापन

बता दें कि महफूज मंसूरी नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उदयपुर हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों के फोटो के साथ 'एक धमकी दी कि एक गर्दन निकल गई है शांति से नहीं बैठोगे क्या’ के साथ एक फोटो फोटो डाली। सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकी भरी पोस्ट के बाद नारायण गुर्जर घबरा गया और उन्होंने अपने हिंदू संगठन के व्यक्तियों को यह बात बताई। बता दें कि उदयपुर के कन्हैया हत्याकांड के मुख्य आरोपी अत्तारी आसींद का रहने वाला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें