फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में पांच माह की बच्ची को नहर में फेंक साथी संग फरार हुई महिला, पुलिस ने दोनों को पकड़ा

Mon, 23 Jan 2023 12:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में मुख्य इंदिरा गांधी नहर की आरडी 585 हेड भारतमाला ओवरब्रिज पर बीती शाम बाइक सवार महिला-पुरुष पांच माह की बच्ची को नदी में फेंक कर फरार हो गए। डूबने से बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
पांच माह की बच्ची को नहर में फेंका - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र से ममला को शर्मसार और दिल दहला देने वाला सामने आया। बीती शाम छतरगढ़ थाना क्षेत्र में मुख्य इंदिरा गांधी नहर की आरडी 585 हेड भारतमाला ओवरब्रिज पर एक अज्ञात बाइक सवार दंपती पांच माह की बच्ची को नहर में फेंककर चला गया। नहर किनारे वीडियो बना रहे कुछ युवकों ने इस घटना को मोबाइल फोन में कैद कर लिया था। मामले में गंभीरता दिखाते हुए दंपती को पुलिस ने राउंड अप कर लिया है।

विज्ञापन


युवकों के अनुसार बाइक पर पुरुष और महिला सवार थी। व्यक्ति ने जैसी ही पुल पर बाइक रोकी तभी पीछे शॉल ओढ़कर बैठी महिला ने गोद में ले रखी बच्ची को ओवरब्रिज से नीचे नहर में फेंक दिया। घटना के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। बच्ची को बचाने के लिए कुछ लोगों ने नहर में छलांग भी लगाई लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने नाकाबंदी भी कर दी थी। 

लोगों ने बच्ची को बचाने का किया प्रयास
लोगों ने बच्ची को पानी से बाहर निकाला बच्ची को बचाने के लिए उसको औंधे मुंह लिटा कर पेट का पानी निकाला गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दियातरा गांव से पकड़े आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण सुनील कुमार ने दंपती की तलाश में जगह-जगह नाकाबंदी करवाई थी। पुलिस ने कोलायत थाने के दियातरा गांव में इस दंपती को राउंडअप कर लिया है। दंपती को राउंडअप करने में कोलायत एसएचओ बलवंत सिंह और सीओ खाजूवाला की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें