फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:  कोरियर कंपनी के गोदाम में तमंचों की नोंक पर 88 हजार की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 05 Jan 2024 06:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले में एक कोरियर कंपनी  के गोदाम में घुसकर बदमाशों ने कर्मचारी से 88 हजार रुपये लूट लिए। भागते समय बदमाश कर्मचारी से उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में लूट की वारदात सामने आई है। एक कोरियर कंपनी के कम्पनी के गोदाम और ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने हथियारों के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश नकदी और कर्मचारी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। फिल्मी तरीके से हुई लूट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


आनंद नगर में है कूरियर का गोदाम
जानकारी के अनुसार घटना बहोड़ापुर थाना इलाके के आनंद नगर इलाके की है। यहां एक नामी कूरियर कंपनी का गोदाम और दफ्तर है। शुक्रवार तड़के तीन बदमशा गोदाम में घुस गए और  ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी पर तमंचे तान लिए। बदमाशों ने कर्मचारी के पास से 88 हजार रुपये लूट लिए और जाते- उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
लूट की यह वारदात गोदाम और दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। आरोपियों के जाने के बाद कर्मचारी ने घटना की सूचना अधिकारियों और बहोड़ापुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। डीएसपी हेड क्वार्टर अशोक जादौन ने बताया कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही लुटेरों को गिफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें