फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Alwar: 65 साल के बुजुर्ग ने बच्ची से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने परिवार पर बनाया राजीनामे का दबाव, अब FIR

Fri, 15 Jul 2022 02:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

गांव के पंच पटेलों ने पीड़ित परिवार पर केस दर्ज नहीं कराने के लिए लगातार दबाव बनाया, लेकिन वह नहीं माने। तीन दिन बाद थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
अलवर में बच्ची के साथ दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर में एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में शादी समारोह में खाना खाकर लौट रही बच्ची के साथ 65 साल बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। मासूम बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने केस दर्ज कराने की बात कही, लेकिन गांव के पंच पटेल उन पर राजीनामा करने का दबाव बनाने में लगे रहे। आखिर में तीन दिन बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ के दर्ज कराया।   

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुष्कर्म के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। परिजनों ने उससे रोने का कारण तो उसने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी। इससे गुस्साए परिजन आरोपी के घर पहुंच गए, लेकिन वह नहीं मिला। इधर, बच्ची के दुष्कर्म की जानकारी गांव के लोगों को लगी और बात पंच पटेलों तक पहुंची। 

इसके बाद वे गांव की बदनामी का हवाला देकर पीड़िता के परिजनों पर मामले को दबाने का का दबाव बनाने लगे। पंच पटेलों ने पीड़ित परिवार पर केस दर्ज नहीं कराने के लिए लगातार दबाव बनाया, लेकिन वह नहीं माने। तीन दिन बाद थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है, उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें