फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan corona update: जयपुर में 45 नए केस मिले, तीन दिन बाद 50 से नीचे आया आंकड़ा, प्रदेश में 59 संक्रमित  

Sat, 07 May 2022 10:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में कोरोना संक्रमण के 45 नए केस सामने आए है। तीन दिन बाद संक्रमितों का आंकड़ा 50 से नीचे आया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में कोरोना संक्रमण के 45 नए केस सामने आए है। तीन दिन बाद संक्रमितों का आंकड़ा 50 से नीचे आया है। इससे पहले शुक्रवार को 63 और गुरुवार को 74 संक्रमित मिले थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को शहर के मालवीय नगर इलाके में सबसे ज्यादा आठ संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


टोंक रोड क्षेत्र में छह, सी-स्कीम इलाके में चार, जगतपुरा और वैशाली नगर में तीन-तीन, मानसरोवर और आमेर में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा गांधी नगर, खातीपुरा, गलता गेट, जौहरी बाजार, सांगानेर, अजमेर रोड, टोंक फाटक और सोडाला समेत अन्य इलाकों में एक-एक कोरोना मरीज मिला है।  
 
केस बढ़े तो जांच भी बढ़ाई गई
जयपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। अब प्रदेश के सभी जिलों में रोजाना 7500 से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं। इससे पहले यह आंकड़ा छह हजार के करीब था।  
विज्ञापन


प्रदेश में मिले 59 संक्रमित मरीज 
कोरोना संक्रमण के प्रदेश में कुल 59 नए मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा जयपुर में 45, दौसा में तीन, अजमेर और अलवर में दो-दो, भीलवाड़ा, बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, सीकर, सिरोही और उदयपुर में एक-एक संक्रमित मिला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें