हॉस्टल के करने में फांसी लगाकर की खुदकुशी
26 अप्रैल को कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। 19 साल की राशि जैन ने हॉस्टल के कमने में फांसी लगाकर जान दे दी थी। राशि मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली थी। वह एक साल से यहां रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। जांच में सामने आया था कि वह बीमार रहती थी और मानसिक तनाव से भी जूझ रही थी।
मई में चार बच्चों ने की आत्महत्या
- 8 मई को विज्ञान नगर थाना इलाके की एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग से कूदकर एक छात्र ने जान दे दी। 22 साल का छात्र नासिर बेंगलुरु का रहने वाला था। आत्महत्या से एक दिन पहले वह जयपुर में नीट का एग्जाम देकर आया था जो सही नहीं हुआ था। इसके चलते वह तनाव में था।
- 11 मई को कुन्हाड़ी थाना इलाके में रहने वाले 15 साल के धनेश कुमार ने हॉस्टल में में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। धनेश 11वीं क्लास में पढ़ता था और नीट की तैयारी कर रहा था। उसके पढ़ाई को लेकर तनाव में होने की बात सामने आई थी।
- 12 मई को बिहार के पटना के रहने वाले नवलेश (17) ने कुन्हाड़ी थाना इलाके के एक हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। नवलेश 12वीं की पढ़ाई के साथ नीट की तैयारी कर रहा था। सुसाइड से पहले उसने एक नोट छोड़ा था। जिसमें लिखा था- सॉरी पापा, मेरी पढ़ाई के लिए आपने बहुत कोशिश की, लेकिन मेरे से नहीं हो पाया।
- 24 मई को बिहार के नांलदा के रहने वाले आर्यन (16) ने कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आर्यन 12वीं के साथ-साथ नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसके कमरे से कुछ नोट्स बरामद किए थे जिनमें कुछ जगहों पर किसी लड़की का जिक्र था। साथ ही पढ़ाई को लेकर भी तनाव की बात सामने आई थी।
जून में पांच बच्चों ने खुद के लिए चुनी मौत
- 7 जून को पश्चिम बंगाल के कुरोलिया के रहने वाले 18 साल के परितोष कोहिरी की संदिग्ध मौत हो गई। वह कोटा के महावीर नगर द्वितीय इलाके में रहता था।
- 12 जून को महाराष्ट्र के रहने वाले भार्गव केशव (17) ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। भार्गव जवाहरनगर थाना इलाके में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। परिजनों के मिलने आने पर उसने पढ़ाई को लेकर तनाव होने की बात कही थी।
- 16 जून को बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 21 साल के रोशन ने आत्महत्या कर ली थी। उसने नीट का एग्जाम दिया था, जिसमें वह फेल हो गया था। दिल्ली में रिश्तेदारों से मिलकर लौटने के अलगे दिन उसने फांसी लगा ली थी।
- 27 जून को उदयपुर के सलूंबर के रहने वाले 19 साल के मेहुल वैष्णव ने फांसी लगा ली थी। वह नीट की कोचिंग करने के लिए दो महीने पहले ही कोटा आया था। विज्ञाननगर थाना इलाके के एक हॉस्टल में रहता था।
- 27 जून को उत्तर प्रदेश के जोनपुर के रहने वाले आदित्य (17) ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। शहर के विज्ञाननगर थाना क्षेत्र में रहने वाला आदित्य नीट की तैयारी कर रहा था। सुसाइड से पहले छोड़े नोट में उसने पढ़ाई को लेकर तनाव होने की बात लिखी थी।
दो महीने बाद ही फांसी लगाकर दी जान
8 जुलाई को उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले 17 साल के बहादुर सिंह फांसी लगा ली थी। बहादुर दो महीने पहले कोटा आया था और महावीर नगर इलाके में रहकर निजी कोचिंग से आईआईटी की तैयारी कर रहा था। छात्र बीमारा रहता था, साथ कोचिंग में उसे परेशान करने के आरोप भी लगाए गए थे।
अगस्त में सबसे ज्यादा छह मामले
- 3 अगस्त को यूपी के रामपुर जिले के रहने वाले 18 साल के मंजोत छाबड़ा का शव हॉस्टल के रूम में संदिग्ध हालात में मिला था। उसके मुंह पॉलीथिन और दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। वह 4 महीने पहले नीट की तैयारी करने कोटा आया था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई खुलासा नही किया गया है।
- 4 अगस्त को बिहार के मोतीहार के रहने वाले 17 साल के भार्गव मिश्रा ने आत्महत्या कर ली थी। उसने पानी भरने वाले पाइप से फांसी लगा ली थी। जेईई की तैयारी करने के लिए भार्गव 4 महीने पहले कोटा आया था।
- 10 अगस्त को यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले 17 साल के मनीष प्रजापति ने हॉस्टल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जेईई की तैयारी करने मनीष 6 महीने पहले कोटा आया था। सुसाइड से कुछ घंटे पहले उसके पिता उससे मिलकर गए थे। पढ़ाई में सही नहीं होने और टेस्ट में पिछड़ने के कारण पिता ने उसकी डांट लगाई थी, जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।
- 16 अगस्त को बिहार निवासी 18 साल के वाल्मीकि प्रसाद जांगिड़ ने कमरे की खिड़की से लटक कर सुसाइड किया था। आत्महत्या के पीछे पढ़ाई को लेकर हो रहा तनाव बताया गया था।
- 28 अगस्त को बिहार का रहने वाला आदर्श एग्जाम देकर लौटा था। उसी दिन उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसी दिन महाराष्ट्र के रहने वाले अविष्कार संभाजी ने आत्महत्या कर ली थी। टेस्ट देने के बाद वह कोचिंग की छठी मंजिल से कूद गया था।
इस महीने में दो छात्राओं ने की खुदकुशी
13 सिंतबर को रांची की रहने वाली रिचा ने अपने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह डकनिया रोड नंबर एक पर स्थित हॉस्टल में रहती थी। रिचा के सुसाइड नोट में प्रेम प्रंसग की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उसके पिता ने इस बात से साफ इनकार किया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर किसी के पास सबूत है तो मुझे दे। उन्होंने पढ़ाई को लेकर तनाव की बात कही है। वहीं, 18 सिंतबर को मऊ की रहने वाली एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। इस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रेम प्रसंग और पढ़ाई के लेकर दबाव की बात सामने आई है।