फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ताबीज को लेकर सास-बहू में झगड़ा, 22 साल की विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, पिता ने लगाए यह आरोप

Sun, 03 Jul 2022 08:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका पति और ससुर दोनों शराब पीने के आदी हैं। किसी न किसी बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के ततारपुर गांव में एक विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। उसका अपनी सास के साथ ताबीज को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीषा (22) की सास कृपा देवी एक बाबा से अपनी पोतियों के ताबीज लेकर आईं थी। रविवार को उन्होंने मनीषा के बुलाया और दोनों बेटियों को ताबीज बांधने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 

कुछ देर बात मनीषा अपने कमरे चली गई और फिर बाहर आने पर उल्टियां करने लगी। उसकी सास ने इसका कारण पूछा तो मनीषा ने कहा कि उसने जहरीला पदार्थ पी लिया है। इसके बाद मनीषा के ससुर गिर्राज यादव और अन्य परिजन उसे ततारपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसे अलवर रेफर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बानसूर के मंगलवा गांव में रहने वाली मनीषा की शादी 2017 में तेज सिंह के साथ हुई थी। तेज सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। मृतका की दो बेटियां हैं, एक ढाई साल की है तो दूसरी सिर्फ आठ महीने की है। इधर, मनीषा के पिता शेर सिंह ने ससुराल वालों पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका पति और ससुर दोनों शराब पीने के आदी हैं। किसी न किसी बात को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी के साथ उसका ससुर और पति मारपीट भी करते थे। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें