फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya : राजस्थान में आज और कल में होंगी 22 हजार शादियां, 25000 करोड़ तक होगा कारोबार 

Mon, 02 May 2022 04:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कोरोना काल के बाद पहली बार इतनी शादियां प्रदेश में होंगी। ऐसे में शादी से जुड़े कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन
राजस्थान में शादी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन मई को अक्षय तृतीया है। ऐसे में राजस्थान में सोमवार और मंगलवार को करीब 22 हजार शादियां होंगी। वहीं मंगलवार को ही सिर्फ करीब 15 हजार शादियां होने की संभावना है। कोरोना काल के बाद पहली बार एक साथ इतनी ज्यादा जोड़े फेरे लेंगे। अक्षय तृतीय पर राजस्थान में करीब 25000 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। 

विज्ञापन

अक्षय तृतीया के दिन हंस राजयोग भी बन रहा है। ऐसे में इस शुभ मुहुर्त पर अकेले जयपुर में तीन हजार शादियां होने की उम्मीद है। शादियों के पहले ही बाजारों में रौनक छा गई है। कहा जा रहा है कि अक्षय तृतीया पर खरीदारी के रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। आभूषण, होटल, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर और कैटरिंग समेत बैंड बाजे से जुड़े कारोबारियों को फायदा होगा। कोरोना के बाद अक्षय तृतीय पर इन सभी को बंपर कमाई होने की उम्मीद बंधी है। इतने लंबे समय बाद लोग धूमधाम से शादी करने की तैयारी में हैं। 


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टेंट और केटरिंग का 1000 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। वहीं आभूषण और बर्तन व्यापारियों का 500 करोड़ तक कारोबार हो सकता है। 300 करोड़ के आसपास गाड़ियों की कारोबार रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें