फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में दिनदहाड़े टिंबर व्यापारी से 15.48 लाख की लूट, दुकान में घुसकर बनाया बंधक, मारपीट भी की

Sat, 03 Sep 2022 06:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वारदात के बाद काफी देर तक सुरेश और उसकी दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति दुकान में बंधे हुए पड़े रहे। पास का दुकानदार उनकी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें वारदात का पता चला। जिसके बाद उन्होंने दोनों को खोला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर जिले में लुटेरों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने शनिवार को शहर के एक व्यापारी की दुकान धावा बोला। इस दौरान लुटेरे व्यापारी को हथियार दिखाकर और मारपीट कर 15 लाख रुपये लूट ले गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चल सका है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लूट की वारदात शहर के करणी विहार थाना इलाके के पांच्यावाला में टिंबर व्यापारी सुरेश सरावगी की दुकान पर हुई। सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान अग्रवाल प्लाईवुड पर सुबह पहुंचे। उनके साथ दुकान में काम करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था। सुबह करीब 11:30 बजे दुकान पर दो बाइकों से पांच लड़के आए। दुकान में अंदर आते ही उन्होंने हथियार निकाले और गेट बंद कर दिया। इस दौरान मारपीट कर उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद लुटेरे दुकान में रखे 15 लाख 48 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। 

वारदात के बाद काफी देर तक सुरेश और उसकी दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति दुकान में बंधे हुए पड़े रहे। पास का दुकानदार उनकी दुकान पर पहुंचे तो उन्हें वारदात का पता चला। जिसके बाद उन्होंने दोनों को खोला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक की टीम पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीटीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि अब तक लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें