फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 14 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, घर से उठा ले गए थे बदमाश

Fri, 11 Feb 2022 09:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू के बीदासर में रहने वाली नाबालिग पीड़िता घर में अकेली थी, इसी दौरान दो बाइक सवार युवक आए और उसे झांसा देकर अपने साथ ले गए। सूनसान स्थान पर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू के बीदासर में एक नाबालिग से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। दो आरोपी युवती को घर से ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बालेरा की एक महिला ने बीदासर थाने में बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान हरिपुरा लोसल निवासी दो युवक घर आए और बेटी को बहला फुसलाकर बाइक से अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। डीवाईएसपी रामप्रताप बिश्नोई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें