फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action on Gambling in Jhalawar: घोड़ी के दानों पर जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, 93 हजार 610 रुपये बरामद

Thu, 24 Mar 2022 03:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

झालावाड़ पुलिस ने बाबा रामदेव मंदिर के पीछे जुआ खेलते 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 मोबाइल और 16 वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
झालावाड़ में जुआरी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ में तीन थानों की पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने घोड़ी के दानों पर जुआ खेलते 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 12 मोबाइल फोन और 93 हजार 610 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से 16 वाहन भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन

झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गंगधार क्षेत्र में घोड़ी के दाना पर रुपयों का दांव लगाकर सट्टे का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा के निर्देशन पर थाना पिड़ावा, पनवाड़, गंगधार और डीसटी की टीम गठित की गई। सूचना के अनुसार पुलिस ने कुण्डला रोड पर बाबा रामदेव मंदिर के पीछे दबिश दिया, जहां मौके से घोड़ी दाना पर जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार कर आरपीजीओ एक्ट के तहत थाना गंगधार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क के बारे में जांच की जा रही है। 


इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से थाना उन्हेल निवासी श्याम सिंह पुत्र चन्दर सिंह (35), थाना गंगधार निवासी भंवर सिंह पुत्र रणजीत सिंह (25), सुनील जैन पुत्र सुभाष जैन (45), राजू भावसार पुत्र महेश (38), इमरान पुत्र इशाक मोहम्मद (38), आबिद खान पुत्र शकील खान (40), कृपाल सिंह पुत्र सुजान सिंह (38), जाफर खान पुत्र गफर खान (57), राजेंद्र पासी उर्फ राजू पासी पुत्र बाबूलाल (54) व अमन निगम उर्फ विक्की पुत्र राजकुमार (20) और मध्य प्रदेश निवासी पुर सिंह पुत्र उमराव सिंह (32) और शकील अहमद पुत्र अल्ली हुसैन को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें