रविवार 30 अप्रैल को पीएम के मन की बात का 100वां एपिसोड है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री, नेता राजस्थान में अलग अलग जिलों में प्रवास कर लोगों के बीच मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल को पूरा होगा। इस दौरान राज्य भाजपा नेता और पदाधिकारियों ने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है। नेता राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। एक सर्व के अनुसार, मन की बात कार्यक्रम से देश के लगभग 96 फीसदी लोग परिचित हैं। अबतक कार्यक्रम को लगभग 100 करोड़ से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। लगभग, 23 करोड़ लोग मन की बात कार्यक्रम नियमित रूप से देखते और सुनते हैं।
लगभग 4 लाख सेंटरों में मन की बात का प्रसारण
नौ साल पहले शुरू हुआ था कार्यक्रम
मन की बात का प्रसारण 3 अक्टूबर, 2014 को प्रारंभ हुआ था। इस कार्यक्रम की व्यापकता और स्वीकार्यता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे 52 भारतीय भाषाओं, बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। 27 जनवरी 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी प्रधानमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया था। प्रधानमंत्री ने भारतीय जनमानस के साथ सीधा संवाद स्थापित किया है। इन सभी प्रसारणों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र-निर्माण करना भी रहा है। उनके भरोसा देने वाले शब्द नागरिकों के लिए उत्साहजनक और सुकून देने वाले रहे हैं। भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां, आम नागरिकों के किस्से, सशस्त्र बालों की वीरता, युवा संबंधित मुद्दे, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन संबंधी मुद्दे, जैसे अनेक मुद्दों पर प्रभावी रूप से चर्चा की है।
जानिए, किस नेता कहां करेंगे कार्यक्रम
इसके अलावा भागीरथ चौधरी पुष्कर, पीपी चौधरी पाली, देवजी पटेल जालौर, अर्जुन मीणा उदयपुर ग्रामीण, कनकमल कटारा सांगवाड़ा, सुभाष बहेडिया भीलवाड़ा, दुष्यंत सिंह झालावाड़ कार्यक्रम में भाग लेंगे।