फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: मंत्री भजनलाल ने मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और स्टेडियम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को फटकार भी लगाई

Sat, 29 Apr 2023 06:27 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री ने निर्माणाधीन सिरोही स्टेडियम का भी अवलोकन किया और काम की धीमी गति पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि 7 करोड़ रुपए का काम भी आप 8 माह में नहीं कर सकते। इससे ज्यादा निकम्मापन क्या होगा।
विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए मंत्री-विधायक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सिरोही, निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय और खेल स्टेडियम का विधायक संयम लोढ़ा के साथ दौरा किया। उन्होंने अव्यवस्थाएं दिखने और कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

सिरोही दौरे पर रहे सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव ने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरन कॉलेज के स्वागत हॉल का एलीवेशन नए सिरे से तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसे नए तरीके के साथ आकर्षक बनाया जाए। मेडिकल कॉलेज का स्वागत हॉल सही ढंग का होना चाहिए।

1 घंटे तक पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव ने लिया जायजा

विज्ञापन

करीब 1 घंटे तक पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव ने मेडिकल कॉलेज, निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय के काम को देखा। निर्माणाधीन काम में अनेकों जगह कमियां पाने पर उसे तुरंत प्रभाव से ठीक करने के लिए कहा। रिसेप्शन हॉल में कार्य की गुणवत्ता से जाटव असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने स्वीकृति न होने के बाद भी लगाई गई स्टील पट्टियों को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोटा स्टोन की टूटी टाइल्स को हटाने और  निरीक्षण में पाई गई अन्य कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

खेल स्टेडियम का भी किया निरीक्षण
सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री ने निर्माणाधीन सिरोही स्टेडियम का भी अवलोकन किया और काम की धीमी गति पर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि 7 करोड़ रुपए का काम भी आप 8 माह में नहीं कर सकते। इससे ज्यादा निकम्मापन क्या होगा। उन्होंने संवेदक को नोटिस देने के निर्देश दिए। इस पर डिविजनल मैनेजर सुरेश शर्मा ने कहा कि तीन बार संवेदक को नोटिस दिये जा चुके हैं। संवेदक ने आश्वस्त किया है कि वे दो महीने में काम पूरा कर लेंगे।

विधायक ने किया आग्रह
विज्ञापन

विधायक संयम लोढ़ा ने मंत्री को बताया कि जिला खनिज विकास कोष से 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति अलग से दी गई है। इसकी अभी तक निविदा तक जारी नहीं हुई है। साथ ही कन्या खेल छात्रावास के लिए टीएडी से चार करोड़ रुपये की स्वीकृति हुई है। उसकी निविदा भी अभी बाकी है। लोढा ने मंत्री से शीघ्र कार्रवाई कर निर्माण कार्य पूरा करवाने का आग्रह किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. भंवरलाल व विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें