फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: गहरी धुंध के आगोश में पंजाब, कम हुई दृश्यता के कारण वाहन चालकों को परेशानी

Fri, 21 Jan 2022 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि 22 और 23 जनवरी को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
लुधियाना में गहरी धुंध। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। शुक्रवार सुबह गहरी धुंध के साथ हुई। लुधियाना में कोहरे के कारण दृश्यता घट गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। चंडीगढ़ में भी 10 दिन से शहरवासियों ने सूर्यदेव के दर्शन नहीं किए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। 24 जनवरी से मौसम के खुलने की उम्मीद है। गुरुवार सुबह धुंध छाई रही और अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि 22 और 23 जनवरी को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के आसार हैं। 

21 और 22 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। सुबह और शाम के समय पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा भी छा सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। गुरुवार को भी शहर में लोग सर्दी से ठिठुरते हुए नजर आए। ठंडी हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवा मैदानों में ठिठुरन बढ़ा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें