फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar: हैंडलूम शॉप से नगदी, कंबल-रजाईयां चोरी, दुकानदार बोले-पुलिस गश्त के बाद भी सुरक्षा नहीं

Tue, 14 Feb 2023 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

गर्ग हैंडलूम के संचालक मोहित गर्ग ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे वे दुकान मंगल करके गए थे। मंगलवार सुबह किसी जानकारी में मृत्यु के कारण वे करीब 11: 30 बजे दुकान पर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि साइड वाले शटर के ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अबोहर के सबसे चहल-पहल वाले सदर बाजार के नजदीक गली नं. 11 के पहले चौक से सोमवार रात अज्ञात चोरों ने हैंडलूम की दुकान से हजारों की नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की सूचना थाना नं. 1 को दी गई है। इस घटना को लेकर दुकानदारों में भारी रोष पाया जा रहा है। 

विज्ञापन


गर्ग हैंडलूम के संचालक मोहित गर्ग ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे वे दुकान मंगल करके गए थे। मंगलवार सुबह किसी जानकारी में मृत्यु के कारण वे करीब 11: 30 बजे दुकान पर पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि साइड वाले शटर के ताले टूटे हुए थे और गल्ले से करीब 9000 रुपये की नगदी व दुकान से कीमती कंबल, रजाईयां और तौलिए गायब थे। मौके पर चोरों द्वारा छोड़ा गया लोहे का सरिया बरामद हुआ है। इस बारे में दुकानदारों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस बाजार में पूरी रात पुलिस की गश्त रहने के बाद भी चोरों ने घटना को अंजाम  दिया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शीघ्र ही चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें