फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Hoshiarpur: गलत दिशा से आए टैंकर ने कार में मारी टक्कर, दंपती और बेटे की मौत, चार लोग गंभीर

Sat, 13 Aug 2022 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर

सार

हरियाणा के पिंजौर निवासी एक परिवार शुक्रवार रात 11 बजे अपनी गाड़ी (एचआर-49-एच- 3720) में होशियारपुर अपने रिश्तेदारों को मिलने के लिए जा रहा था। जब वह अड्डा सतनोर पहुंचे तभी माहिलपुर की तरफ से आ रहे कैंटर (पीबी-06-बीए- 3100) के साथ कार की जबरदस्त टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़- होशियारपुर मुख्य मार्ग पर अड्डा सतनोर में शुक्रवार देर रात दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए। टैंकर चालक शराब के नशे में था और उसने दूसरी साइड जाकर कार को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पिंजौर निवासी एक परिवार शुक्रवार रात 11 बजे अपनी गाड़ी (एचआर-49-एच- 3720) में होशियारपुर अपने रिश्तेदारों को मिलने के लिए जा रहा था। जब वह अड्डा सतनोर पहुंचे तभी माहिलपुर की तरफ से आ रहे कैंटर (पीबी-06-बीए- 3100) के साथ कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में रविंद्र सिंह (40) पुत्र अमरजीत सिंह, उसकी पत्नी दिव्या रानी (32) और एक वर्षीय बेटे जैविक की मौत हो गई। दिव्या और जैविक की मौके पर ही मौत हो गईं जबकि रविन्द्र ने गढ़शंकर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

हादसे में हरजीत कौर (54) पत्नी अमरजीत सिंह निवासी पिंजौर, नीतू (30) पत्नी सौरव निवासी पिंजौर, सौरव (33) और सचनूर सिंह (6) पुत्र रविन्द्र सिंह घायल हो गए। उन्हें गढ़शंकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एसएमओ डॉक्टर रमन कुमार ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर है। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि टैंकर चालक को शराबी हालत में था। उसका मेडिकल करवाकर उसे हिरासत में ले लिया गया है। टैंकर गलत साइड पर जाकर कार में जा भिड़ा। घायलों के बयान लेकर उसके मुताबिक मामला दर्ज कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें