धुस्सी बांध दोबारा बनाते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सुल्तानपुर लोधी में गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ने वाले विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने आज बांध को दोबारा बनाया। विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने कनाडा से आने के बाद शुक्रवार देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: पटियाला में मूसलाधार बरसात से गिरी मकान की छत, दो की मौत, जैकब ड्रेन के फ्लड गेट खोले
इसके बाद थाना कबीरपुर में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बुधवार को विधायक और उनकी टीम की तरफ से बांध को जोड़ा जा रहा है। विधायक के साथ 22 गांवों के लोगों ने बांध जोड़ने में उनकी मदद की।
विधायक का कहना है कि बांध तोड़ने से पहले उन्होंने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचित किया था कि विभाग खुद बांध को तोड़े। इसके बाद उन्होंने बांध तोड़ दिया था। अब मामले को तूल पकड़ता देख विधायक खुद गांव के लोगों के साथ दोबारा तोड़े गए बांध पर पहुंचे और लोगों की मदद से बांध जोड़ने में जुट गए।