फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: बेटा ही निकला हत्यारा, ऑनलाइन गेम में हार चुका था 25 लाख, पिता ने रुपये मांगे तो मार डाला

Sun, 08 Sep 2024 08:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

पंजाब के मुक्तसर में दो दिन पहले हुई किसान की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में किसान का बेटा ही पिता का हत्यारा निकला। आरोपी बेटे ने पिता को PGI चंडीगढ़ में दवा दिलाने का बहाना बनाकर उसे साथ ले गया और रास्ते में हत्या कर दी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर वक्त जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव मराड़ कलां में किसान हत्या के केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। किसान के बेटे प्यारजीत सिंह ने ही अपने पिता लखबीर सिंह की चाकू मार कर हत्या की है और खुद ही कार की तोड़-फोड़ कर लूट का मामला बता पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। 

विज्ञापन


एसएसपी तुषार गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने खुलासा कि है कि वह ऑनलाइन रम्मी गेम में 25 लाख रुपये हार गया था और पिता लखबीर सिंह उससे रुपये मांग रहा था जिस कारण योजनाबद्ध तरीके से पिता की हत्या कर लूट का मामला बना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को बरीवाला के गांव मराड़ कलां में सुबह साढ़े पांच बजे एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मृतक के बेटे प्यारजीत सिंह ने पुलिस में वारदात को लेकर दिए बयान में बताया कि वह अपने पिता के साथ पीजीआई में पिता की दवाई लेने के लिए घर से निकले थे तो रास्ते में रेलवे फाटक से थोड़ा आगे उनकी कार के शीशे पर एक पत्थर आकर लगा। उसने कार रोकी तो पांच नकाबपोश आए और उन पर हथियारों से हमला कर दिया। पिस्तौल उसकी कनपटी पर रखकर मोबाइल और रुपये छीन लिए। वहीं, पिता की गर्दन पर नुकीले सरिये से वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई और लुटेरे फरार हो गए। प्यारजीत के बयान पर थाना बरीवाला में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


घटना स्थल का जायजा लेने पर वहां कुछ भी ऐसा प्रतीत नहीं हुआ जिससे लगे कि यहां लूट की गई हो। पुलिस टीमों ने मामले की अलग-अलग एंगलों से जांच करनी शुरू की तो उन्हें प्यारजीत पर संदेह होने लगा, क्योंकि वह बार-बार बयान बदल रहा था। फिर शनिवार को प्यारजीत को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि पिता लखबीर की हत्या उसने ही चाकू से गर्दन पर चार वार करके की है।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह ऑनलाइन गेम खेलता था जिसमें वह 25 लाख रुपये हार चुका है। पिता रुपयों के बारे में बार-बार पूछ रहा था। इसके चलते उसने एक योजना के तहत पिता को पीजीआई से दवाई दिलाने के बहाने ले गया और मराड़ कलां के फाटक से थोड़ा आगे कार रोक कर चाकू मार कर पिता की हत्या कर दी और वारदात को लूट का मामला बनाने के लिए कार में रखे कस्सी के लकड़ी के दस्ते से कार में तोड़-फोड़ कर दी और चाबी खेतों में फेंक दी। बाद में पुलिस को बता दिया कि चाबी लुटेरे साथ में ले गए हैं। पुलिस टीम ने खेतों से कार कि चाबी भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें